personal loan: राहुल से मुलायम और शत्रुघ्न सिन्हा तक, परिवार से लोन को प्राथमिकता - from rahul to mulayam to shatru: family's first for taking loans - News Summed Up

personal loan: राहुल से मुलायम और शत्रुघ्न सिन्हा तक, परिवार से लोन को प्राथमिकता - from rahul to mulayam to shatru: family's first for taking loans


नेताओं में बैंकों की बजाय परिवार के सदस्यों से लोन लेने का चलन अधिक है। कांग्रेस चीफ राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी से लोन लिया है तो समाजवादी पार्टी के फाउंडर मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी से लोन ले रखा है।लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया है कि उन्होंने मां सोनिया गांधी से 5 लाख रुपये का ' पर्सनल लोन ' लिया है, उन पर अन्य कोई लोन नहीं है। रायबरेली से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि उन पर कोई लोन नहीं है।दूसरी तरफ अपने पारिवारिक गढ़ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव ने बताया है कि उन पर बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लिया 2.13 करोड़ रुपये का लोन बकाया है। इसके साथ ही बताया है कि उन्होंने 6.75 लाख रुपये का लोन अपनी दूसरी पत्नी साधना यादव को दिया है, 43.7 लाख रुपये बेटे प्रतीक और 9.8 लाख रुपये परिवार की एक सदस्य मृदुला यादव को दिए हैं।पार्टी बदलने के बाद पटना साहिब से चुनावी मैदान में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने 10.6 करोड़ रुपये का लोन अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से ले रखा है। उन्होंने बेटे लव को 10 लाख और पत्नी पूनम को 80 लाख रुपये का लोन दे रखा है। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी की राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने भी बेटी सोनाक्षी से 16 करोड़ रुपये लोन लिए हैं। पूनम बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरी हैं, जिन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। शत्रुघ्न सिन्हा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर भी कोई लोन बकाया नहीं है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उन पर कोई लोन बकाया नहीं है, लेकिन उनके पति शैलेष कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक का 9.85 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया है। मीसा ने 28 लाख रुपये और उनके पति ने 2.9 करोड़ रुपये उधार भी दिए हैं, लेकिन किसी कर्जदार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।बिहार से एक और हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि उन्होंने 5.86 लाख रुपये का कार लोन लिया है और उनकी पत्नी के नाम 26.5 लाख रुपये का हाउजिंग लोन है। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार ने शपथ पत्र में किसी तरह के लोन का जिक्र नहीं किया है।चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर ने बेटे सिकंदर बेरी से 25 लाख रुपये का अनसिक्योर्ड लोन लिया है। उन्होंने 35 लाख रुपये का कार लोन भी लिया है। साउथ मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने पत्नी पूजा से 4.96 करोड़ रुपये लिए हैं।


Source: Navbharat Times May 05, 2019 13:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */