हिमाचल / सीएम की रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत - News Summed Up

हिमाचल / सीएम की रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 06:52 PM ISTभाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभा में जा रहे थेमुख्यमंत्री ने कार्यकार्ताओं की मौत के बाद जनसभा रद्द कीमंडी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ग्रह जिले मंडी में चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे भाजापा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि हादसा सिरसा घाटी इलाके में हुआ। कार सवार सभी लोग मुख्यमंत्री रैली में भाटकीधार जा रहे थे। सिराज घाटी में काफी तीखे मोड़ हैं। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।जनसभा रद्द कर घटना स्थल पर पहुंचे सीएममुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सूचना मिलने के बाद अपनी चुनावी रैली रद्द कर दी और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */