jayant sinha masood azhar: अब जैश सरगना मसूद अजहर को केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा 'जी', विवाद - bjp leader and union minister jayant sinha calls masood azhar ji - News Summed Up

jayant sinha masood azhar: अब जैश सरगना मसूद अजहर को केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा 'जी', विवाद - bjp leader and union minister jayant sinha calls masood azhar ji


Xभारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान कर सिन्हा ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को 'जी' कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद से ही उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।वाकया उस वक्त का है जब सिन्हा रामगढ़ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किए जाने में केंद्र सरकार की भूमिका की प्रशंसा की और मसूद अजहर को 'जी' कहकर संबोधित कर बैठे। जयंत सिन्हा ने कहा, 'यह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक बड़ा क्षण है। हमने जो काम किया है वह सफल रहा है। अब मसूद अजहर 'जी' को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।'बता दें कि जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिलस्चप बात यह है कि जयंत से पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आतंकी मसूद अजहर को 'साहेब' कहकर बुलाया था जिस पर BJP ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।


Source: Navbharat Times May 05, 2019 08:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */