मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा (BJP) सांसद की ओर से वोटों के लिए ग्रामीणों को रुपये बांटने का मामला सामने आया है. इसके साथ ही उन्हें कहा जा रहा था कि भाजपा को ही वोट (Lok Sabha Election) डालना. सांसद के घर मौजूद ग्रामीणों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में एसटी-एससी वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटे गए. यही वजह थी कि रविवार सुबह सांसद गणेश सिंह के घर के बाहर हजारों ग्रामीणों का हुजूम लगा हुआ था. मीडिया की मौजूदगी की खबर लगते ही ग्रामीणों को खदेड़ दिया गया.
Source: NDTV May 05, 2019 08:37 UTC