IPL 2019: पंजाब के पास भी है प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, लेकिन इतने रन से जीतना होगा मैचनई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2019 के आखिरी दो लीग मैच बचे हैं। बावजूद इसके अभी आइपीएल के 12वें सीजन की चार टीमें तय नहीं हुई हैं, जो प्लेऑफ मैचों में भाग लेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने IPL 2019 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन, अभी भी एक जगह खाली है, जिसके लिए तीन टीमें रेस में हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब का नाम शामिल है।बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आइपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, आर अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब के पास मौका तो है। लेकिन, ये लगभग असंभव ही लगता है क्योंकि T20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी हुआ नहीं है। पंजाब को पहले तो अपनी जीत के साथ-साथ कोलकाता की हार की दुआ करनी पडेगी। अगर ऐसा हो भी जाता है फिर भी पंजाब के लिए एक मुश्किल है।दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स को लगभग 250 रन से हराना होगा। तभी पंजाब का नेट रन रेट सुधरेगा और टीम के 14 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे। इसके अलावा पंजाब को ये भी दुआ करनी होगी कि केकेआर मुंबई से हार जाए। अगर केकेआर आज जीतती है तो फिर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब का आइपीएल 2019 का सफर समाप्त हो जाएगा। वहीं, अगर केकेआर मुंबई से हार जाती है तो सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत नेट रन रेट और 12 अंकों के साथ आइपीएल के 12वें सीजन के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। भले ही पंजाब चाहे 100-200 रन से जीत जाए।IPL 2019 के Playoffs के चौथे स्थान के लिए गणितKXIP vs CSK Match नतीजा - पंजाब 250 रन से मैच जीते और केकेआर हार जाएMI vs KKR Match नतीजा - अगर केकेआर जीतती है तो सीधे क्वालीफाई करेगीSRH - सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ में कुछ नहीं है अगर केकेआर और पंजाब हारती है तो फिर हैदराबाद आइपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंच जाएगीलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 08:32 UTC