Dainik Bhaskar May 05, 2019, 02:53 PM ISTचुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाईप्रतापगढ़ की दो विधानसभाएं कौशांबी संसदीय क्षेत्र में आती हैंप्रतापगढ़. सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान होना है। इसमें प्रतापगढ़ जिले से सटी कौशांबी सीट भी है। यहां चुनाव में अशांति की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने बाहुबली विधायक राजा भैया समेत 10 लोगों को नजरबंद रखने का निर्णय किया है। मतदान के दिन यह सभी सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक नजरबंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ वोट डालने के लिए घर से निकलने की अनुमति दी गई है।कौशांबी में राजा भैया का प्रत्याशीसपा से अलग होकर प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने जनसत्ता पार्टी बनाई थी। यह पार्टी लोकसभा चुनाव भी लड़ रही है। कौशांबी में राजा भैया ने अपनी पार्टी से शैलेंद्र कुमार पासी को टिकट दिया। सोमवार को यहां वोटिंग है। भाजपा ने सांसद विनोद सोनकर, कांग्रेस से गिरीश कुमार पासी व सपा-बसपा गठबंधन से इंद्रजीत सरोज चुनावी मैदान में हैं। प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज व कुंडा दो विधानसभाएं कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में आती हैं।अशांति की संभावना के मद्देनजर लिया निर्णयजिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा था कि चुनाव में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, ठाकुर प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष सपा छविनाथ यादव, सपा नेता गुलशन यादव, धर्मेंद्र सिंह, हितेश सिंह उर्फ पंकज सिंह, बीएम सिंह, विधायक बाबागंज विनोद कुमार सरोज प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, अनुभव यादव अशांति फैला सकते हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए इन सभी को मतदान के दिन नजरबंद रखने का निर्देश दिया।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 08:37 UTC