होंडा ऐक्टिवा का नंबर 1 का ताज बरकरार है। पिछले महीनों की तरह फरवरी में भी यह पॉप्युलर स्कूटर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। हालांकि, पिछले साल फरवरी की तुलना में इस साल फरवरी में ऐक्टिवा की बिक्री में 17 पर्सेंट की गिरावट हुई है। वहीं, जनवरी के मुकाबले फरवरी में टीवीएस ज्यूपिटर ने वापस अपनी पोजिशन हासिल कर ली है। आइये आपको फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में बताते हैं...फरवरी 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की लिस्ट में हीरो माएस्ट्रो 10वें नंबर पर रहा। फरवरी में 10,223 हीरो माएस्ट्रो की बिक्री हुई। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 51,100 रुपये है।यामाहा के इस स्कूटर ने 9वें नंबर पर जगह बनाई है। फरवरी में 11,700 यामाहा रे की बिक्री हुई है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 51,517 रुपये है।8वें नंबर पर भी यामाहा ने ही कब्जा किया है। फरवरी में 14,939 यूनिट बिक्री के साथ फैसिनो ने इस नंबर पर कब्जा किया। इसकी एक्स शोरूम कीमत 56,793 रुपये है।फरवरी में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की लिस्ट में 7वां नंबर हीरो प्लेजर है। हीरो प्लेजर की फरवरी में 15,264 यूनिट की बिक्री हुई। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 45,100 रुपये है।टीवीएस एनटॉर्क 16,370 यूनिट बिक्री के साथ फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर रहा। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 59,900 रुपये है।पांचवें नंबर पर फिर हीरो ने जगह बनाई है। फरवरी में हीरो डेस्टिनी की 24,018 यूनिट बिक्री हुई है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 54,650 रुपये है।होंडा डिओ 45,017 यूनिट बिक्री के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 52,512 रुपये है।जनवरी में नंबर 2 पर रहने वाला सुजुकी एक्सेस फरवरी में तीसरे नंबर पर आ गया। फरवरी में 48,265 सुजुकी एक्सेस स्कूटर की बिक्री हुई। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 55,977 रुपये है।फरवरी में 48,688 यूनिट बिक्री के साथ टीवीएस ज्यूपिटर ने नंबर 2 पर वापसी कर ली है। जनवरी में बिक्री के मामले में ज्यूपिटर नंबर 3 पर चला गया था। ज्यूपिटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 52,293 रुपये है।नंबर 1 का ताज होंडा ऐक्टिवा के पास बरकरार है। फरवरी में 205,239 होंडा ऐक्टिवा स्कूटर की बिक्री हुई है। ऐक्टिवा रेंज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50,548 रुपये है।होंडा मोटरसाइकल स्कूटर इंडिया में अपना पहला BS6 तकनीक से लैस इंजन वाला स्कूटर पेश कर दिया है। नया Activa 125 होंडा का पहला BS6 प्रॉडक्ट है। इंजन के अलावा भी इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। अगले एक से दो महीने में बीएस6 वाला नया Honda Activa 125 मार्केट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत मौजूदा ऐक्टिवा 125 से करीब 10 -15% ज्यादा होगी।इस फीचर की वजह बीएस6 वाले ऐक्टिवा को स्टार्ट करते वक्त कोई आवाज नहीं आती है, इसलिए इसे साइलेंट स्टार्टर भी कहा जा रहा है।इस तकनीक को आप हीरो मोटोकॉर्प की कुछ गाड़ियों में देख चुके हैं, लेकिन होंडा में यह पहली बार है। इस तकनीक से स्कूटर रुकने पर इंजन फ्यूल बचाने के लिए बंद हो जाता है और ऐक्सिलेटर देते ही स्टार्ट हो जाता है।नए ऐक्टिवा में अब फ्यूल इंजेक्शन तकनीक भी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इससे इंजन ज्यादा स्मूथ होगा और माइलेज भी बेहतर होगा।डिजिटल-एनालॉग कंसोल में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आप रियल टाइम फ्यूल कंजम्पशन, ओवरऑल माइलेज और रेंज देख सकेंगे।इनके अलावा भी बीएस6 वाले होंडा ऐक्टिवा में कई और नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट ग्लव बॉक्स मिलता है। एक्सटर्नल फ्यूल लिड दी गई है, जो एक अच्छा कदम कहा जा सकता है। ड्यूल स्विच की मदद से सीट को अनलॉक कर सकते हैं और फ्यूल लिड भी खोल सकते हैं। कंपनी नए ऐक्टिवा की कीमत की घोषणा इसकी ऑफिशल लॉन्चिंग के दौरान करेगी।
Source: Navbharat Times June 12, 2019 09:00 UTC