AU UGAT Result 2019: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित, allduniv.ac.in पर करें चेक - News Summed Up

AU UGAT Result 2019: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित, allduniv.ac.in पर करें चेक


AU UGAT Result 2019: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित, allduniv.ac.in पर करें चेकप्रयागराज, जेएनएन। AU UGAT 2019 Result Declared इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा UGAT 2019 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने विश्‍वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित विभिन्‍न ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर AU UGAT 2019 का रिजल्‍ट देख सकते हैं। AU UGAT 2019 के रिजल्‍ट को ऑफिशियल वेबसाइट alllduniv.ac.in और auprav.com2019.com पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय ने स्‍नातक पाठ्यक्रमों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट / प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इनमें बीएससी, बीकॉम, बीएससी (गृह विज्ञान) और बीए शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन विषयों के लिए 2019 की प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।ऑफिशियल वेबसाइट की अधिसूचना में कहा गया है कि स्कोरकार्ड को B.Sc, B.Com, B.Sc (Home Science) और B.A के लिए लाइव किया गया है। कृपया डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करें। परिणामों तक पहुँचने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी साख का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 का रिजल्‍ट ऐसे देखेंस्‍टेप 1. इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट allduniv.ac.in पर विजिट करें।स्‍टेप 2. अब यहां होम पेज पर Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।स्‍टेप 3. अब यहां आप जिस विषय का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।स्‍टेप 5. लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 08:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */