Yuvraj Singh Cried When He Received His Cricket Kit in 2014 Says Hazel Keech - News Summed Up

Yuvraj Singh Cried When He Received His Cricket Kit in 2014 Says Hazel Keech


मुंबई, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह पल काफी भावुक रहा। जैसे ही युवी ने अपनी विदाई का फैसला सबके सामने रखा, सोशल मीडिया पर करोड़ों संदेशों की बारिश हो गई। युवराज ने टीम के अपने साथी और फैन्स के सभी संदेशों का जवाब दिया जिसमें वो खुद भी काफी भावुक दिखे।सोमवार को युवराज की मां शबनम सिंह ने कहा कि क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला खुद युवी का था। उनकी मां ने कहा, " संन्यास का फैसला युवी का था। उसका करियर शानदार रहा, उसने सभी बड़े टूर्नामेंट जीते, जो उसके लिए एक बड़ी उपलब्धी है। देश को उस पर नाज़ है। एक मां सिर्फ पीछे खड़े होकर अपने बेटे की सराहना ही कर सकती है।"युवराज के संन्यास पर भावुक हुए हिटमैन रोहित शर्मा, कहा- 'एक बेहतर विदाई के थे हकदार!' वहीं, युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच ने बताया कि वह युवी से मिलने से पहले क्रिकेट नहीं समझती थीं। हेजल ने कहा, " एक पत्नी के तौर पर मैं उन्हें नहीं बता सकती कि उन्हें क्या करना है। संन्यास के फैसले पर उन्हें मेरा पूरा समर्थन है। मैं युवी से मिलने से पहले क्रिकेट नहीं देखती थी। जब 2014 में युवराज की क्रिकेटिंग किट आई थी, उस वक्त मैंने उसकी आंखों में आंसू देखे थे। उस वक्त मुझे वह भावना समझ नहीं आई थी। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन पर कैसा महसूस होता है यह सिर्फ एक खिलाड़ी ही समझ सकता है।"हेजल ने उनकी कैंसर से जंग के बारे में बात करते हुए कहा, " मुझे 'सरवाइवर' शब्द नहीं पसंद। हां, आप किसी भी बीमारी के बाद वापस स्वस्थ हो सकते हैं। युवराज कैंसर के बाद अपने आपको एक सरवाइवर नहीं मानते हैं। उनका YWC नाम का अपना फैशन ब्रैंड है, जहां से उनकी चैरिटी के लिए पैसे आते हैं। युवी अपनी चैरिटी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।सचिन ने युवराज सिंह के साथ वाली फोटो से हरभजन सिंह को हटाया, भज्जी बोले- Thanksभारत के लिए दो वर्ल्ड कप (2007 टी20 और 2011 वनडे) जीतने वाले युवराज सिंह वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी शानदार फील्डिंग और पॉवर हिटिंग की वजह से जाने जाते हैं। युवराज ने अपने संन्यास के ऐलान के वक्त कहा, " काश मैं यह बता पाता कि क्रिकेट ने मेरे लिए क्या किया है। लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं कि आज मेरे पास जो भी है वह क्रिकेट की वजह से है। क्रिकेट की वजह से ही आज मैं यहां बैठा हूं।"लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 06:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */