Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 01:37 PM ISTहफ्ते भर पहले पूरा परिवार छुट्टी मनाकर लौटा था, रात को एक ही कमरे में सोए थे सभीमृतक निशांत शर्राफ की पहचान पटना के बड़े कपड़ा कारोबारियों में होती थीपटना. राजधानी पटना में मंगलवार को किदवईपुरी इलाके में घर से पति-पत्नी और बेटी की लाश मिली। कमरे में बेटा भी जख्मी हालत में मिला। उसके सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कारोबारी निशांत शर्राफ (37) के तौर पर हुई।पुलिस ने बताया कि निशांत, पत्नी अल्का शर्राफ (35), 9 साल की बेटी अन्या की लाश कमरे में पड़ी मिली। सभी के सिर में गोली लगी थी। बेटे ईशांत के भी सिर में गोली लगी थी। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है।आईजी सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कथित तौर पर कारोबारी द्वारा लिखा एक नोट मिला। इसमें पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारने की बात लिखी है। हालांकि, नोट में घटना का कारण नहीं लिखा, लेकिन निशांत ने खुद को इसका जिम्मेवार बताया है।ज्वाइंट फैमिली में परिवार के साथ रहता था मृतकनिशांत के साथ उसके दो भाइयों का परिवार भी रहता है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि निशांत सोमवार रात अपनी दुकान से लौटा और परिवार ने साथ डिनर किया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब निशांत के कमरे से कोई नहीं निकला और आवाज देने पर हलचल नहीं हुई। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया।परिजनों के मुताबिक, दरवाजा खोला तो देखा कि बिस्तर पर खून बिखरा है और निशांत, अल्का और बेटी अन्या का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। वहीं, बेटा ईशांत तड़प रहा था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। निशांत की गिनती पटना के बड़े कारोबारी में होती थी। खेतान मार्केट में उनकी कपड़े की दुकान है।घर में चार गोली चली और परिजनों को आवाज सुनाई नहीं दी? शुरुआत में पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मान रही थी। लेकिन, परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर निशांत ने पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी तो घर में चार गोली चली। लेकिन, परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह हुई। ऐसे में यह बात समझ से परे है कि दूसरे कमरों में सो रहे लोगों को गोली की आवाज तक सुनाई नहीं दी।एक हफ्ते पहले लौटा था परिवारपुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले पूरा परिवार गर्मी की छुट्टी मनाकर लौटा था। पूछताछ में पुलिस को परिवार में जमीन के विवाद की जानकारी भी हुई है।
Source: Dainik Bhaskar June 11, 2019 06:08 UTC