खास बातें सीएम योगी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला पत्रकार प्रशांत कनौजिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत कोर्ट ने दिया रिहा करने का आदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि यूपी सरकार प्रशांत कनौजिया को रिहा करे. प्रशांत कनौजिया के वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बिल्कुल गलत ठहराया है. वहीं यूपी सरकार ने याचिका का विरोध किया और कहा कि गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था. हम कार्रवाई को न तो रद्द कर रहे हैं ना ही स्टे कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्त निचली अदालत तय करेगी.
Source: NDTV June 11, 2019 05:53 UTC