नई दिल्ली, एएनआइ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आगामी कोहरे को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग की तरफ से पहले शनिवार को कोहरे की स्थिति की बारे में अवगत कराया। विभाग ने बताया कि शनिवार को कोहरे का ज्याया असर केवल यूपी और पूर्वी असम के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला। मौसम विभाग ने यह सुबह 05. 30 बजे की जानकारी के मुताबिक बताया। इसके अलावा मौसम विभाग ने आगे पड़ने वाले कोहरे को लेकर भी सचेत किया। बताया गया कि उत्तर भारत में 29 जनवरी से बड़े पैमाने पर कोहरे की स्थिति उत्पन्न होगी। बता दें कि उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है।वहीं, कोहरे के कारण नॉर्दर्न रेलवे रीजन में 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी के बाद तापमान बढ़ सकता है। इस दौरान दोपहर के समय धूप निकलेगी। वहीं 27 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे तापमान में सुधार देखा जाएगा। 28 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश भी हो सकती है।दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दिल्ली का तापमान गिरेगा और हवा न चलने का अनुमान है। ऐसे में स्थानीय कारणों से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसमदो दिन खिली धूप के बाद शनिवार से सूबे का मौसम फिर बदलेगा। दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 27 व 28 जनवरी को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो राजधानी चंडीगढ़ व पटियाला में 25 व 26 जनवरी को धुंध पड़ेगी। 27 जनवरी को बारिश की संभावना है।बिहार में पारा फिर 5 डिग्री पर, बारिश के आसारशुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रीवा, उमरिया, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार जताए हैं। साथ ही तीन दिन बाद प्रदेश में कई स्थानों पर गरज--चमक के साथ बरसात की भी संभावना है।Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 03:54 UTC