खास बातें चीन में कोरोनावायरस के कहर से 41 लोगों की मौत 1287 लोगों के वायरस की चपेट में आने की पुष्टि शुक्रवार रात तक 237 लोगों की हालत गंभीरचीन में कोरोनावायरस के कहर से 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 1287 लोगों के वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि 1,287 पुष्ट मामलों में से शुक्रवार रात तक 237 लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी. उसने बताया कि निमोनिया जैसे इस वायरस के चलते 41 मौतें हो चुकी हैं जिनमें चीन के मध्य हुबेई प्रांत में ही अकेले 39 मौतें हुई हैं और एक मौत उत्तरपूर्वी प्रांत हीलोंगजियांग में हुई है. जापान ने शुक्रवार को वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि की. Coronavirus को लेकर भारत में चीन से लौटने वाले 11 लोगों को रखा गया निगरानी मेंआधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में कोरोनावायरस संक्रमण के 34 मामलों की पुष्टि हुई है.
Source: NDTV January 25, 2020 03:45 UTC