Coronavirus को लेकर भारत में चीन से लौटने वाले 11 लोगों को रखा गया निगरानी में - News Summed Up

Coronavirus को लेकर भारत में चीन से लौटने वाले 11 लोगों को रखा गया निगरानी में


खास बातें भारत के चार शहरों में 11 लोगों को चीन से लौटने के बाद निगरानी में रखा गया अब तक चीन में कुल 41 लोगों की जान जा चुकी है एशियन देशों के अलावा यूएस और यूरोप में भीभारत के चार शहरों में 11 लोगों को चीन से लौटने के बाद निगरानी में रखा गया है, जिनमें नए कोरोनावायरस के हल्के लक्षण मिले हैं. भारत के केरल राज्य में सात, मुंबई में दो, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक-एक संदिग्ध व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 11 लोगों को निगरानी में रखा गया है. एक अधिकारी ने कहा कि केरल में कुल 80 लोगों को निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 73 को कोई लक्षण नहीं दिखा. केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निगरानी में रखे गए दो लोगों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं.


Source: NDTV January 25, 2020 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */