अपनी अदाओं से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) मजे में गोल-गप्पे खाती नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दूसरों की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी गोल-गप्पे की दीवानी हों. खास बात तो यह है कि उर्वशी रौतेला के इस मजेदार वीडियो को अब तक करीब 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं गोल-गप्पे की तरफ अपना प्यार जताते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'लड़कियां अकसर ऐसी होती हैं कि भैया गोलगप्पे और स्पाइसी बनाओ.'
Source: NDTV July 17, 2019 06:45 UTC