मप्र / मंदसौर में 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, सभी की डूबने से मौत - News Summed Up

मप्र / मंदसौर में 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, सभी की डूबने से मौत


कुएं का पानी निकालकर पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालाभानपुरा के खेड़ा खजुरना की घटना, महिला ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहींDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 01:11 PM ISTमंदसौर. यहां भानपुरा के खेड़ा खजुरना में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला उसके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं का पानी निकालकर शवों को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना मंगलवार रात की है।जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली बतुलबाई पति प्रभुलाल बंजारा रात में बच्चों के साथ कुएं के पास पहुंची और छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद कुएं से पानी निकालकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुधवार सुबह 11 बजे पांचों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने बताया कि मृतका का पति कंबल बेचने मंदसाैर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में महिला ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि बतुलबाई पति प्रभुलाल, लक्कू, पिंकी, कनिका, संदीप सभी पिता प्रभुलाल के शव बरामद कर लिए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 06:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */