Video: आखिर क्यों छत्तीसगढ़ के CM पर बरसाए जा रहे कोड़े, जानें पूरा मामला - News Summed Up

Video: आखिर क्यों छत्तीसगढ़ के CM पर बरसाए जा रहे कोड़े, जानें पूरा मामला


देशभर में आज गोवर्धन पूजा की जा रही है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की मंगल कामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई। इस दौरान एक शख्स सीएम को कोड़े मारते हुए नजर आया।रायुपर, एएनआइ। आज यानी 15 नवंबर को देशभर में गोवर्धन पूजा की जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी यह त्योहार मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक शख्स कोड़े मारते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के लिए आज दुर्गे जिले पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सभी लोगों की मंगल कामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई।बता दें कि इस परंपरा में सांटे से प्रहार करने का काम गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर करते थे। हालांकि, इस साल उनका देहांत हो गया। उनके बाद इस परंपरा के अनुसार सांटा मारने की रस्म उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने अदा की। मुख्यमंत्री बघेल बताया कि यह परंपरा सबकी खुशहाली के लिए निभाई जाती है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 15, 2020 07:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */