जिस युवक का किया अपहरण, उसी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भोपाल में सामने आया अनोखा फिल्मी 'लव-ड्रामा' - News Summed Up

जिस युवक का किया अपहरण, उसी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भोपाल में सामने आया अनोखा फिल्मी 'लव-ड्रामा'


नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शादी का वादा कर लिव-इन रिलेशन में रहने के दौरान शारीरिक शोषण करने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बैतूल में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसकी केस डायरी जांच के लिए भोपाल में छोला पुलिस को सौंपी गई है। पीड़िता ने जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसी युवक का पूर्व में युवती अपने भाई-बहनों के साथ अपहरण कर चुकी है। इस मामले में छोला मंदिर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस दुष्कर्म के आरोपित युवक की तलाश कर रही है।नौकरी के दौरान बढ़ी नजदीकियां और लिव-इन रिलेशन छोला पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती पीड़िता मूलतः बैतूल जिले की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले वह नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। जहां पर एक सहेली के माध्यम से उसकी जान-पहचान छोला निवासी युवक से हुई थी। युवक हार्डवेयर की दुकान चलाता है और उसने युवती को अपनी दुकान पर नौकरी दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे युवती दो बार गर्भवती हुई।


Source: Dainik Jagran April 10, 2026 16:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */