कराची में पति शोएब मलिक का PSL मैच देखने पहुंचीं सानिया मिर्जा - News Summed Up

कराची में पति शोएब मलिक का PSL मैच देखने पहुंचीं सानिया मिर्जा


बेटे इजहान के साथ स्टेडियम पहुंची थीं सानिया पिछले दो सीजन में रनर-अप रही पेशावर टीम प्लेऑफ में हारकर बाहर हो गई और खिताब जीतने का उसका सपना एक बार फिर टूट गया। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित सानिया स्टेडियम में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ पहुंची थीं। कई अन्य क्रिकेटरों की पत्नियां भी वहां मौजूद थीं। सानिया दो साल पहले मां बनी थीं।​पति को सपॉर्ट करते नजर आईं सानिया भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कराची के नैशनल स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच में भले ही उनके पति शोएब मलिक की टीम हार गई लेकिन उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सानिया आज यानी 15 नवंबर 2020 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।​शोएब की टीम का PSL में सफर समाप्त पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2020) के एलिमिनेटर-1 में पेशावर जाल्मी को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने फाइनल की ओर कदम बढ़ाए लेकिन पेशावर टीम का सफर हार के साथ समाप्त हो गया। पेशावर टीम में सानिया मिर्जा के पति और दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक भी खेलते हैं।​2010 में हुई थी सानिया और शोएब की शादी सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की थी और उनके एक बेटा है। डबल्स में दुनिया की पूर्व नंबर-1 सानिया मिर्जा का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह बाद में हैदराबाद रहने लगीं। फिलहाल वह पाकिस्तान में हैं।


Source: Navbharat Times November 15, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */