Uday 2021: किताबी ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी, बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज में उदय 2021 आयोजित - News Summed Up

Uday 2021: किताबी ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी, बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज में उदय 2021 आयोजित


Uday 2021: किताबी ज्ञान के साथ अनुभव भी जरूरी, बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज में उदय 2021 आयोजितजबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज में उदय 2021 का आयोजन किया गया। बी-टेक पालीटेक्निक के नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा। संस्था के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी पूरी लगन के साथ पढ़ाई करे। नागपुर से आए प्रशिक्षक अफजल अहमद ने विनिंग इन अनसर्टेन टाइम विषय पर मोटीवेशनल प्रजेंटेशन देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुभव भी जरूरी होता है। प्रशिक्षण लेना भी आवश्यक है। पिछले विभिन्न विभागों में मैरिट में आए विद्यार्थियों को संस्था के संस्थापक शंभूदयाल बड़ेरिया, आशा बड़ेरिया ने पुरस्कृत किया। संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय निश्शुल्क ट्रेनिंग लाइफ स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की भी शुरूआत की है। संस्था के डायरेक्टर डा.राजीव खत्री, डिप्टी डायरेक्टर नितेश दुबे, रजिस्ट्रार पूर्णानंद दुबे, एचआर निहारिका यादव, अमित जाॅय व अन्य मौजूद रहे। संचालन प्रसन्न पाठक ने किया।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ आएंगे : अखिल भारतीय आदिवासी शबरी महासंघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा अंतर्गत एक से 15 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समापन दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ का जबलपुर आगमन होगा। दोनों जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के जवाहर स्टेडियम में प्रात: 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही अधारताल में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देंगे। पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया, रोशन लाल कोल, कुंजीलाल गोंटिया, भैयालाल गोंटिया, जेठूलाल गोंटिया, मगन सिंह भूमिया, सुमित्रा गोंटिया, जितेंद्र गोंटिया, शिव कुमार गोंटिया, लल्लू गोंटिया, बलवीर गोंटिया, बाल्मीक कोल ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।Posted By: Ravindra Suhane


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 09:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...