Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा - former congress president sonia gandhi speaks in lok sabha on rai bareilly train coach factory - News Summed Up

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा - former congress president sonia gandhi speaks in lok sabha on rai bareilly train coach factory


सोनिया गांधीहाइलाइट्स लोकसभा में सोनिया गांधी ने रायबरेली की रेलवे कोच फैक्ट्री के निजीकरण का मुद्दा उठायासोनिया ने संसद में अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा खत्म करने पर भी निशाना साधारायबरेली सांसद ने कहा कि यह सरकार मजदूरों नहीं उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैसोनिया का भाषण खतम होने के बाद कांग्रेस सांसदों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत कियाकांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने रायबरेली में रेलवे के कारखाने के निजीकरण पर सवाल उठाए। सोनिया ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने सरकार पर कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, 'रायबरेली की सार्वजनिक संपत्तियों की सरकार पूरी रक्षा करे। रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री देश की सबसे आधुनिक फैक्ट्रियों में से है और पूर्व की सरकारों ने इसे आगे ले जाने के लिए काफी काम किया। स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी यह रेल फैक्ट्री महत्वपूर्ण है। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार इस फैक्ट्री के निजीकरण का प्रयास कर रही है। इसके लिए मजदूर यूनियनों तक को विश्वास में नहीं लिया गया। 2000 से अधिक मजदूरों और कर्मचारियों का भविष्य अब संकट में है।'रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलने के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सार्वजनिक उद्योंगो को देश के विकास की पूंजी मानते थे। सोनिया ने कहा, 'बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सरकार मजदूर और गरीब लोगों को भूलकर सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। मजदूरों का हक छीनकर कैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।'जिस वक्त सोनिया गांधी सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही थीं, अन्य कांग्रेसी सांसद मेज थपथपाते नजर आए। भाषण के दौरान यूपीए चेयरपर्सन बहुत संयत नजर आईं। समय खत्म होने का इशारा जब स्पीकर की ओर से किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कुछ और वक्त की मांग की। सोनिया का संबोधन खत्म होने पर कांग्रेस सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।


Source: Navbharat Times July 02, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */