Kabir Singh में जुनूनी इश्क करने के बाद अब ‘Bahubali’ Prabhas के साथ Kiara Advani करेंगी आइटम सांग? - News Summed Up

Kabir Singh में जुनूनी इश्क करने के बाद अब ‘Bahubali’ Prabhas के साथ Kiara Advani करेंगी आइटम सांग?


Kabir Singh में जुनूनी इश्क करने के बाद अब ‘Bahubali’ Prabhas के साथ Kiara Advani करेंगी आइटम सांग? नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म Kabir Singh में Shahid Kapoor के साथ जुनूनी इश्क करने के बाद अब खबरों की माने तो फिल्म अभिनेत्री Kiara Advani ‘Bahubali’ फिल्म के अभिनेता Prabhas के साथ फिल्म ‘Saaho’ में एक आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैंl हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैंlगौरतलब है कि फिल्मों में आइटम नंबर होने के बाद फिल्मों का प्रचार करना सरल हो जाता हैl इसके चलते फिल्म साहो की टीम फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए एक खूबसूरत चेहरे की तलाश कर रहे हैंl पहले आ रही खबरों के अनुसार इसके लिए पहले फिल्म RX 100 की एक्ट्रेस Payal Rajput के नाम की चर्चा थी लेकिन उन्होंने बाद में इन खबरों को गलत करार दियाl अब आ रही खबरों की माने तो फिल्म साहो के निर्माता फिल्म अभिनेत्री Kiara Advani और Rashmika Mandanna से चर्चा कर रहे हैंlयह भी पढ़ें: Sachin Tendulkar ने दिया Shah Rukh Khan को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का सुझाव, SRK ने ऐसे किया रिएक्टफिल्म साहो के माध्यम से प्रभास के साथ पहली बार काम करती नजर आएंगी Shraddha Kapoorl यह उनका टॉलीवुड में डेब्यू होगाl खबरों की माने तो Kiara Advani ने प्रभास के साथ काम करने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी हैं और वह सुपरस्टार प्रभास के साथ डांस करती नजर आ सकती हैंlअगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगेl फिल्म साहो 15 अगस्त को रिलीज होनेवाली हैंlPosted By: Rupesh Kumar


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */