परोपकार / वॉरेन बफे 24840 करोड़ रुपए के 1.68 करोड़ शेयर 5 संस्थाओं को दान करेंगे - News Summed Up

परोपकार / वॉरेन बफे 24840 करोड़ रुपए के 1.68 करोड़ शेयर 5 संस्थाओं को दान करेंगे


Dainik Bhaskar Jul 02, 2019, 12:27 PM ISTओमाहा (यूएस). निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे के 3.6 अरब डॉलर (24840 करोड़ रुपए) की वैल्यू के 1.68 करोड़ शेयर दान में देंगे। ये शेयर 5 संस्थाओं- बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को दिए जाएंगे। बफे की कंपनी बर्कशायर ने सोमवार को यह जानकारी दी।बफे ने 2006 में ऐलान किया था कि परोपकार के कामों के लिए हर साल शेयर दान करेंगे। उस साल बफे ने 1.5 अरब डॉलर के शेयर डोनेट किए थे। बर्कशायर हैथवे के मुताबिक बफे ने कंपनी में अपने शेयर कभी नहीं बेचे।बर्कशायर में 2006 में बफे की जितनी शेयरहोल्डिंग थी उसका 45% पांच फाउंडेशंस को दान दे चुके हैं। अब तक डोनेट किए गए शेयरों की कुल वैल्यू 34 अरब डॉलर (2.35 लाख करोड़ रुपए) होती है।पिछले हफ्ते वॉलमार्ट के उत्तराधिकारी जिम वॉल्टन ने 1.2 अरब डॉलर के शेयर दान करने के फैसले की जानकारी दी थी। होम डिपोट कंपनी के को-फाउंडर बर्नी मारकस ने भी बीते हफ्ते ऐलान किया कि 4.5 अरब डॉलर की पूरी संपत्ति दान करेंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */