Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 39950 के पार - News Summed Up

Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 39950 के पार


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 78.4 अंकों की बढ़त के साथ 39,917.65 पर खुला। मार्केट के ओपन होने के बाद शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 11,928.80 अंकों पर करीब 12 अंकों की बढ़त के साथ खुला।खबर लिखते समय 9 बजकर 39 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 107.34 अंकों की बढ़त के साथ 39,946.59 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 38 मिनट पर 29.80 अंकों की बढ़त के साथ 11,946.55 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 35 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर व 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजीनेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से सबसे अधिक तेजी YES BANK, Indiabulls Housing Finance Limited, UPL Limited, Eicher Motors Limited और Kotak Mahindra Bank Limited के शेयरों में देखी जा रही है।निफ्टी में शामिल इन कंपनियों के शेयरों में गिरावटनिफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से TITAN, HCL Technologies Limited, Bharti Infratel Limited, BAJAJ-AUTO और JSW Steel Limited कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे।रुपया और क्रूड ऑयलभारतीय रुपया आज 9 पैसे की मजबूती के साथ एक डॉलर के मुकाबले 68.82 पर खुला। बुधवार को यह एक डॉलर के मुकाबले 68.91 पर बंद हुआ था। वहीं क्रूड ऑयल की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है।Posted By: Pawan Jayaswal


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 04:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */