Nick Jonas संग रिश्ते पर बोलीं Priyanka Chopra, ‘पति और ब्वॉयफ्रेंड में फर्क होता है’नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लगभग सात महीने हो चुके हैं। साल 2018 में एक दिसंबर को दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में कितने खुश हैं, यह सोशल मीडिया की उनकी तस्वीरों से झलकता है। प्रियंका निक जोनस के परिवार में घुल मिल चुकी हैं।हाल ही में निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका बेहद भावुक हो गई थीं। ये सारी भावनाएं प्रियंका के लिए यकीनन अलग होंगी। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने निक से शादी के बाद जीवन में आए हुए बदलावों पर कहा कि पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों बहुत अलग-अलग चीजें होती हैं। जब आप कसमें खा लेते हैं, तो लगने लगता है कि वह व्यक्ति मेरा परिवार है और उस परिवार को मैंने चुना है। उनके प्रति एक जिम्मेदारी बन जाती है। सुरक्षा का भी एहसास होता है। हम एक-दूसरे के बारे में हर दिन सीख रहे हैं।प्रियंका अपनी ने अपनी शादी को याद करते हुए कहा, वह बहुत ही असाधारण वक्त था। मैंने और निक ने अक्टूबर में शादी की जगह तय की और एक दिसंबर को शादी कर ली। हमारे पास शादी के लिए केवल डेढ़ महीने का वक्त था। वो वक्त मेरे लिए बेहद अलग था। मेरा मानना है कि शादी एक बार ही होती है, ऐसे में वह एहसास बिल्कुल सही था’।ये भी पढ़ें : जेठानी Sophie Turner के साथ ऐसा है Priyanka Chopra का रिश्ताPosted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 04, 2019 04:07 UTC