Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan हुईं ग्रेजुएट, दोस्तों संग ऐसे किया सैलिब्रेट, देखें तस्वीरेंनई दिल्ली, जेएनएन। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन खत्म किया है। खुद शाहरुख और गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना के साथ एक फोटो शेयर इस बात की जानकारी दी थी। अब ग्रुजेएशन पार्टी के दौरान की सुहाना खान की कुछ और फोटोज भी सामने आई हैं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।सुहाना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वो अपने दोस्तों के साथ पोज़ दे रही हैं। सुहाना ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रही हैं। देखें सुहाना की स्टाइलिश तस्वीरें।अन्नया पांडे ने दी सुहाना को बधाई :फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली अनन्या पांडे ने भी अपनी दोस्त को बधाई दी हैl उन्होंने बधाई देते हुए एक फोटो शेयर किया था। अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बधाई देते हुए लिखा, 'सुई, मुझे तुम पर गर्व हैl मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’Posted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 12:05 UTC