Shareमुंबई में हो रही मुसलाधार बारिश एक परिवार पर सितम बनकर टूटा है. दरअसल, मुंबई के मलाड इलाके में भारी बारिश की वजह से सोमवार को एक दीवार गिर गई थी. लेकिन मलबे में बुरी तरह से फंसे होने की वजह से और समय पर बाहर न निकाले जा पाने की वजह से अब इस बच्ची की मौत हो गई है. बचाव कार्य में लगे लोगों के अनुसार बच्ची का पैर मलबे में धंस गया था इस वजह से उसे निकालने में काफी समय लग गया. और लंबे समय से फंसे होने की वजह से उसकी मौत हो गई.
Source: NDTV July 02, 2019 12:00 UTC