Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 5 शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - News Summed Up

Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 5 शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 5 शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डनई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 India vs Bangladesh Rohit Sharma: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे तेज वर्ल्ड कप में 5 सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के करियर में अब तक 5 सेंचुरी लगाई हैं। इनमें से चार सेंचुरी इसी वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के बल्ले से निकली हैं। इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 5 सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये कमाल श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा के नाम दर्ज था। संगाकार ने वर्ल्ड कप की 35 पारियों में 5 शतक जड़े। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड कप की 42 पारियों में 5 शतक लगाए थे।लेकिन, रोहित शर्मा ने मात्र 15 पारियों में 5 शतक ठोककर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम नया कीर्तिमान लिख दिया है। हालांकि, वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरकी लगाने के मामले में वे सचिन तेंदुलकर से एक शतक पीछे हैं। सचिन ने वर्ल्ड कप के इतिहास में 6 शतक जड़े हैं।टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने 92 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। इसी पारी में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यदा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है।वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा और सबसे तेज सेंचुरीसचिन तेंदुलकर 6 शतक (44 पारियां)रिकी पोंटिंग 5 शतक (42 पारियां)कुमार संगाकार 5 शतक (35 पारियां)रोहित शर्मा 5 शतक (15 पारियां)Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 11:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */