पीएम मोदी की नसीहत के बाद आकाश विजयवर्गीय को निलंबित कर सकती है बीजेपी : सूत्र - News Summed Up

पीएम मोदी की नसीहत के बाद आकाश विजयवर्गीय को निलंबित कर सकती है बीजेपी : सूत्र


राज्य इकाई से केंद्रीय नेतृत्व की हुई चर्चा हुई है और सूत्रों के अनुसार संभावना है कि आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और उन्‍हें निलंबित भी किया जा सकता है. गौरतलब है कि आकाश की जेल से रिहाई के बाद शहर इकाई ने उनका स्वागत किया था. मंगलवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी कि ‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी.' उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है. आकाश के पिता और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी.


Source: NDTV July 02, 2019 12:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */