Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएंकेंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपती की शादी को 18 माह ही हुए हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। महिला ने केंद्र पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति अपनी फुफेरी बहन से फोन पर बात करता है। उससे निकाह करने की बात करता है।दंपती को समझाया गया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद केंद्र से ही दंपती को विदा किया गया।काउंसलिंग के दौरान परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, बबीता आदि मौजूद रहीं। संवादशाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 20 पत्रावलियों पर सुनवाई में एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
Source: NDTV April 07, 2026 20:19 UTC