65 की पत्नी और 70 का बॉयफ्रेंड, अनारकली के चक्कर में पति ने कर डाला खौफनाक कांड - News Summed Up

65 की पत्नी और 70 का बॉयफ्रेंड, अनारकली के चक्कर में पति ने कर डाला खौफनाक कांड


प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज के नैनी इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा और उम्र के तकाजे, दोनों को हिला कर रख दिया है। यहां एक 66 वर्षीय शख्स ने अपने ही पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खूनी खेल के पीछे जो वजह निकलकर सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। यह पूरा मामला 65 साल की एक महिला, उसके पति और 70 साल के ‘बॉयफ्रेंड’ के बीच के त्रिकोणीय प्रेम संबंध (Extra Marital Affair) का है।8 साल का ‘इश्क’ और खौफनाक अंजामपुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक 70 वर्षीय हजारीलाल का आरोपी रामलाल की 65 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रामलाल को अपनी पत्नी और पड़ोसी हजारीलाल के बीच के इन अवैध संबंधों की भनक लग चुकी थी। वह कई बार इसका विरोध कर चुका था, लेकिन हजारीलाल और उसकी पत्नी मानने को तैयार नहीं थे। आखिर में ‘इश्क’ की इस कहानी का अंत खून की होली के साथ हुआ।आधी रात को ‘यमराज’ बनकर पहुंचा पतिवारदात 2 और 3 अप्रैल की दरम्यानी रात की है। हजारीलाल एक बालू के ठेके पर चौकीदारी का काम करते थे और रात में वहीं सो रहे थे। आरोपी रामलाल को पता था कि हजारीलाल अकेला है। रात के करीब 2 बजे, जब दुनिया गहरी नींद में थी, रामलाल हाथों में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। उसने सोते हुए हजारीलाल के सिर पर पहले कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से जोरदार हमला किया। जैसे ही हजारीलाल बेसुध हुआ, रामलाल ने उसके चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।36 घंटे में नैनी पुलिस ने सुलझाई गुत्थीहजारीलाल के बेटे सोनू की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, नैनी पुलिस ने प्रोफेशनल इन्वेस्टिगेशन और मुखबिरों के जाल की मदद से महज 36 घंटों के भीतर कातिल को ढूंढ निकाला। पुलिस ने ग्राम धनुआ से 66 वर्षीय रामलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।कुल्हाड़ी को बालू में छिपाकर बना रहा था अनजानहत्या करने के बाद आरोपी रामलाल बेहद शातिर तरीके से अपने घर पहुंचा और खून से सनी कुल्हाड़ी को बालू के ढेर में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो। वह पुलिस के सामने अनजान बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी पोल खोल दी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और संगम नगरी में इस ‘बुजुर्ग लव ट्रायंगल’ की चर्चा हर जुबान पर है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 20:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */