Barkheda, Pilibhit : ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी संजीव गंगवार ने ग्राम प्रधानों को बैंकों से हो रही समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है।जिला प्रभारी संजीव गंगवार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बैंकों की स्थिति अत्यंत खेदजनक है। बैंक बिना किसी कारण के लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही हैं।चाहे वह मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना हो या पशु कृषि ऋण, इस स्थिति में जिले के 720 ग्राम प्रधान इन समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक आरबीआई की गाइडलाइन के विरुद्ध काम कर रही हैं और बिना किसी कारण के आपत्तियां निकालकर लाभार्थियों को परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस दुर्दशा का कारण जिला लीड बैंक अधिकारी हैं।
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 19:43 UTC