Meerut News : भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर - News Summed Up

Meerut News : भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर


मेरठ (ब्यूरो)। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ और इसमें सामाजिक सरोकार की मजबूत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ। शिशिर जैन ने की, जबकि शाखा सचिव डॉ। संदीप जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।आईएमए ने सर्टिफिकेट दियाइस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ। मनीष त्यागी, सचिव डॉ। विकास गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव संस्कार प्रमोद गर्ग, क्षेत्रीय महिला सहभागिता डॉ। लता शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल तथा प्रांतीय मार्गदर्शक मुकेश चंद शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों को आईएमए की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्पकार्यक्रम के संयोजक सुरेश चंद्र रहे।इस दौरान कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग, दीपा गर्ग, एडवोकेट छवि जैन, तरुण तनेजा, अनिल कांत गुप्ता, नीलिमा सिंह, तरुण गुप्ता, डॉ। राजीव मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में शाखा अध्यक्ष डॉ। शिशिर जैन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


Source: Dainik Jagran April 07, 2026 19:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */