Shahdol News: आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी के बाद गर्मी से राहत - News Summed Up

Shahdol News: आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी के बाद गर्मी से राहत


डिजिटल डेस्क,शहडोल। कैलेंडर की तारीखों की बात की जाए तो नौतपा के दिन बहुत दूर नहीं हैं। लेकिन आसमान का मिजाज देखकर लग रहा है जैसे अगस्त की कोई सुहानी शाम हो। मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोगों को पसीने वाली गर्मी के बीच सावन की ठंडक का अहसास होने लगा है। आमतौर पर अप्रैल के इस हफ्ते में सूरज की तपिश से सडक़ें सूनी हो जाती थीं, लेकिन आज नजारा कुछ और ही है।आसमान में घने बादलों की आवाजाही ने सूरज को लुका-छिपी खेलने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के दबाव के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। दिन का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे लुढक़ गया है।लू की जगह ठंडी हवाओं के झोंकों ने फिजा बदल दी है। जहां लोग घरों में कैद होने की तैयारी कर रहे थे, अब इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बाहर निकल रहे हैं।सावधानी की सलाह-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा कहते हैं कि भले ही मौसम सुहावना है, लेकिन इस उतार-चढ़ाव भरे तापमान में अपनी सेहत का ख्याल रखें। ठंडी हवाएं और बीच-बीच में निकलने वाली धूप सर्दी-खांसी का सबब बन सकती हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 23:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */