Uttar Pradesh News: विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात, 2027 में अपनी सरकार बनाने का किया दावा, BJP खेमे में बढ़ी टेंशन? - News Summed Up

Uttar Pradesh News: विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात, 2027 में अपनी सरकार बनाने का किया दावा, BJP खेमे में बढ़ी टेंशन?


डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बनायबाजियां तेज हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार (6 अप्रैल) को राजधानी लखनऊ में 2027 में अपनी सरकार बनाने का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने की जिम्मेदारी PDA की है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कैडरों को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।अखिलेश यादव ने क्या कहा? सपा नेता ने कहा, ‘‘बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान, डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर समाजवादी पार्टी चल रही है। SP अन्याय के विरूद्ध डटकर मुकाबला कर रही हैं। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी और PDA के लोगों को एक होना पड़ेगा।’’आगे उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं जल्दी से जल्दी युद्ध खत्म हो। हम समाजवादी लोग युद्ध के खिलाफ रहे हैं। युद्ध खत्म होगा तो हमारी अर्थव्यवस्था जो खराब हो रही है वह सुधरेगी। युद्ध की वजह से गैस सिलेंडर के लिए लाइनें लग रही है। बीजेपी सरकार खाली सिलेंडर तो दे सकती है लेकिन भरे सिलेंडर नहीं दे पा रही है।’’विपक्षी दल, जैसे कांग्रेस और सपा, आरोप लगाते हैं कि बीजेपी ओबीसी (OBC) और अन्य वर्गों को 27% आरक्षण लागू करने में हीलाहवाली कर रही है, जैसा कि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मामले में देखा गया।


Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 22:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */