नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली खान ने पिछले साल बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। पिछले साल दिसंबर में ही सारा अली खान की दो फिल्में केदारनाथ और सिंबा रिलीज हुई थी। फिल्म सिंबा सुपरहिट रही थी। इन दिनों सारा अगली फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर नई खबर आ रही है। फिल्म कुली नंबर 1 का सीक्वल है।दरअसल कुली नंबर 1 के सीक्वल में सारा अली खान के पिता की भूमिका मशहूर अभिनेता परेश रावल निभाने जा रहे हैं। डेविड धवन की 1995 में आई अपनी फिल्म कुली नंबर 1 का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में गोविंदा की जगह वरुण धवन होंगे और करिश्मा कपूर की जगह सारा अली खान होंगी। इस फिल्म में सारा के पिता के किरदार में परेश रावल नजर आएंगे। कुली नंबर 1 में यह भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता कादर खान ने निभाई थी। परेश रावल सारा के पिता होशियार चंद का किरदार निभाएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग विदेशी लोकेशंस के बाद गोआ में होगी।यह भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश पर Amitabh Bachchan ने ली चुटकी, रोड पर नाव चलाने की कर रहे हैं बातसारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों कलाकार फिल्म लव आज कल के दूसरे पार्ट लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे हैं।Posted By: Rahul soni
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 09:52 UTC