दिल्ली के हौज काज़ी इलाके में रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया. कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा, ''दिल्ली-चुनावों की आहट के चलते राजनैतिक गिद्घों की जमात तो चाहेगी ही कि दिल्ली मंदिर-मस्जिद-सिख के सवालों में लड़कर सुलग उठे पर क़ानून-व्यवस्था किधर ग़ायब हैं? सैक्यूलर-लिबरल की आड़ में घुटने टेकती व्यवस्था को बचाने वाले दिल्ली के बजाय अपने दलों के हितैषी हैं.'' दिल्ली-चुनावों की आहट के चलते राजनैतिक गिद्घो की जमात तो चाहेगी ही कि दिल्ली मंदिर-मस्जिद-सिक्ख के सवालों में लड़कर सुलग उठे पर क़ानून-व्यवस्था किधर ग़ायब हैं ? पुलिस ने बताया कि चावड़ी बाजार के लाल कुआं क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Source: NDTV July 02, 2019 09:45 UTC