12 साल बाद चमकी इस खिलाड़ी की किस्मत, टीम इंडिया के लिए किया वर्ल्ड कप डेब्यू - News Summed Up

12 साल बाद चमकी इस खिलाड़ी की किस्मत, टीम इंडिया के लिए किया वर्ल्ड कप डेब्यू


नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। ICC Cricket World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 40वें मुकाबले में टीम इंडिया में एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है जो इससे पहले साल 2007 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम में तो शामिल था लेकिन 12 साल बाज आज इसे वर्ल्ड कप डेब्यू करने का मौका मिला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की।साल 2004 में एमएस धौनी से भी पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक को 15 साल के बाद वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला है। दिनेश कार्तिक इससे पहले साल 2007 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उस समय धौनी की मौजूदगी के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। हैरान करने वाली बात ये है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच हारकर टीम इंडिया उस वर्ल्ड कप से लीग दौर से ही बाहर हो गई थी।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक को केदार जाधव की जगह टीम में शामिल किया है। केदार जाधव नंबर 5 के लिए उपयोगी बल्लेबाज थे लेकिन इस कड़े मुकाबले में विराट ने दिनेश कार्तिक को मौका दिया है। इससे एक अनुभवी बल्लेबाज की भी कमी पूरी हो जाएगी। भले ही दिनेश कार्तिक विकेटकीपर हैं लेकिन फील्डिंग भी अच्छी कर लेते हैं। ऐसे में वे टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प हैं।साल 2007 के बाद साल 2011 में धौनी एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज थे। इसके बाद साल 2015 के वर्ल्ड कप में भी धौनी ने ही विकेटकीपिंग की कमान संभाली थी। हालांकि, इस बार दिनेश कार्तिक को रिजर्व विकेटकीपर और अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। कार्तिक पहले 7 मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे लेकिन 8वें मुकाबले में उन्हें टीम में जगह मिली है।Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 09:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */