संजीव तरुण, समस्तीपुर: जिले में पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता पर जानलेवा हमला को लेकर शहर में तनाव का माहौल बन गया है। हमले का आरोप राजद (RJD) समर्थकों पर है । इधर माहौल तनावपूर्ण देख दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी अजिताभ कुमार ने जख्मी नेता और उनके परिजनों से मुलाकात की है और घटनाास्थल का भी जायजा लिया है। दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीण पूसा समस्तीपुर पथ पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है जिसे देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। हाल ही में धर्मपुर निवाशी जिप के पूर्व सदस्य अरुण राय अभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, उनपर दो दिन पहले ही जानलेवा हमला किया गया था जिसमें आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। इस दौरान हमलावरों ने दर्जन राउंड फायरिंग भी की थी।
Source: Navbharat Times February 08, 2021 04:18 UTC