हाइलाइट्स: राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, धन्यवाद प्रस्ताव का दे रहे जवाबकोरोना लड़ाई जीतने का यश किसी सरकार का नहीं, लेकिन भारत का तो है: मोदीपरंपरा के अनुसार, संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हैं पीएमअगर लोकसभा में नहीं बोलते पीएम मोदी तो संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगाकुछ लोग हैं जो भारत अस्थिर रहे, अशांत रहे... इसकी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। हम ये न भूलें कि पंजाब के साथ क्या हुआ। जब बंटवारा हुआ, सबसे ज्यादा पंजाब के लोगों को भुगतना पड़ा। जब 1984 के दंगे हुए, सबसे ज्यादा पंजाब के आंसू बहे। जब जम्मू कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट में अशांति हुई, लोग परेशान हुए। पीएम मोदीRajya Sabha PM Modi Speech: MSP पर फिर दिलाया भरोसा, मोदी ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपीलहमारे कृषि क्षेत्र में समस्याएं हैं। लेकिन समस्याओं का समाधान हम सबको मिलकर करना होगा। मैं मानता हूं कि अब समय ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी2014 के बाद हमने फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया। ताकि छोटा किसान भी उसका फायदा उठा सके। पिछले चार-पांच साल में फसल बीमा योजना के तहत 90 हजार करोड़ रुपये उसके क्लेम किसानों को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजब मैं पहली बार यहां आया था... इस परिसर में... तो कहा था कि मेरी सरकार गरीबों के लिए है। और आज भी मैं यही कहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Source: Navbharat Times February 08, 2021 04:18 UTC