SBI और PNB में 1 मई से लागू होंगे ये बदलाव, जान लीजिए आप पर क्या होगा असर - News Summed Up

SBI और PNB में 1 मई से लागू होंगे ये बदलाव, जान लीजिए आप पर क्या होगा असर


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेवाएं ले रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक में 1 मई 2019 से दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो कि सीधे तौर पर आम यूजर्स से जुड़े हुए हैं। जान लीजिए एक मई से क्या कुछ बदलने वाला है।SBI जमा दरों पर 1 मई से मिलेगा कम ब्याज: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने बचत की जमा दरों में कटौती की है। ये नई दरें एक मई से लागू होने वाली हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने पहले ही घोषणा की थी कि 1 मई से वह एक लाख रुपये से अधिक की बचत जमा दरों को रेपो रेट से लिंक करेगा। 1 मई से एक लाख रुपये कम के बचत जमा पर जहां 3.50 फीसद का ब्यााज मिलता रहेगा वहीं, एक लाख रुपये से अधिक के सेविंग्स डिपॉजिट पर 3.25 फीसद का ब्यााज मिलेगा जो मौजूदा 3.50 फीसद से 0.25 फीसद कम है।PNB बंद करेगा अपनी ये सेवा: PNB 30 अप्रैल से अपनी एक खास सर्विस PNB Kitty को बंद करने जा रहा है। पीएनबी किटी एक डिजिटल वॉलेट है, जिसके जरिए ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन किया जाता है। इसमें कम्प्यूटर या स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन खरीदारी करना भी शामिल है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग की जगह पीएनबी किटी से पेमेंट की जा सकती है। PNB ने PNB Kitty के यूजर्स से कहा है कि वह अपने वॉलेट में पड़े पैसे 30 अप्रैल तक या तो खर्च कर लें या फिर IMPS के जरिए ट्रांसफर कर लें। एक मई से आपको यह सेवा नहीं मिलेगी।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 09:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */