Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 03:24 PM ISTजींद उपचुनाव में राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से चुनाव लड़ा था विनोद आश्री नेउपचुनाव में विनोद आश्री ने 13 हजार 582 वोट लेकर हासिल किया था चौथा स्थानपानीपत. भाजपा से बागी होकर अपनी पार्टी बनाने वाले राजकुमार सैनी को झटका लगा है। लोसुपा की टिकट पर जींद उपचुनाव लड़ने वाले विनोद आश्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें शामिल करवाया। इस दौरान सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक, जींद जिले के अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।विनोद आश्री ने लोसुपा की सीट पर चुनाव लड़ते हुए 13 हजार 582 वोट हासिल किए थे। वे इस चुनाव में चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उनके उम्मीदवार को महज 3 हजार 454 वोट मिले थे, वे पांचवे स्थान पर रहे थे। इस उपचुनाव में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने जीत दर्ज की थी। विनोद आश्री इससे पहले निकाय चुनाव जीत चुके हैं, शहरी क्षेत्र में उनका ठीक-ठाक वोट बैंक है।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 09:27 UTC