Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 भारत में सेल के लिए हुए उपलब्ध - News Summed Up

Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 भारत में सेल के लिए हुए उपलब्ध


नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 को लॉन्च किया था, जो कि आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon के अलावा Mi.com और Mi Home Store के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। दोनों स्मार्टफोन के साथ Airtel यूजर्स Rs 249 और Rs 349 के प्रीपेड प्लान पर 10 महीने तक के डबल डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।Redmi Note 8 Pro को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 और 6GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत Rs 17,999 है। जबकि 8GB रैम + 128GB मॉडल को भी Rs 17,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं भारत में Redmi Note 8 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 9,999 और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत Rs 12,999 है।Redmi Note 8 Pro के फीचर्सRedmi Note 8 Pro में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। यह फोन octa-core MediaTek Helio G90T चिपसेट पर काम करता है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।Redmi Note 8 के फीचर्सइस स्मार्टफोन में 1080x2280 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन को octa-core Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं सेेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।Posted By: Harshit Harshअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 21, 2019 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */