Raipur News: ग्रामीण की गोली मारकर हत्या - rural shotgun - News Summed Up

Raipur News: ग्रामीण की गोली मारकर हत्या - rural shotgun


रायपुर, 11 जून :भाषा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेतेवड़ा गांव में नक्सलियों ने देवेंद्र कुमार सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र कुमार जिले के चारामा क्षेत्र का निवासी है। बड़ेतेवड़ा गांव में उसकी खेती की जमीन है। देवेंद्र जब बड़ेतेवड़ा गांव में था तब लगभग एक दर्जन नक्सली वहां पहुंचे और देवेंद्र तथा उसके बेटे को अपने साथ पास के जंगल में ले गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने देवेंद्र को गोली मार दी और जाने से पहले उसके बेटे को धमकी दी कि वह इसकी जानकारी किसी को भी न दे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुन कर घटनास्थल पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और सिन्हा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से पर्चा बरामद किया है जिसमें आरोप लगाया है कि सिन्हा ने अपनी जमीन सुरक्षा बलों को शिविर लगाने के लिए दी है। हालांकि अधिकारियों ने नक्सलियों के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।


Source: Navbharat Times June 11, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */