Income Tax Department conducted raid at Jammu Kashmir and delhi - News Summed Up

Income Tax Department conducted raid at Jammu Kashmir and delhi


दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, डिप्टी मेयर के 3 ठिकानों पर रेडआयकर विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आठ जगहों पर छापेमारी की। इसके अलावा दिल्ली और बेंगलुरू में भी एक-एक जगहों पर छापे मारे गए हैं। आयकर विभाग की ये कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई है।श्रीनगर के डिप्टी मेयर शेख इमरान के तीन ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। मेयर के ठिकानों पर छापेमारी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पायी है।बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर शेख इमरान के दफ्तर में छापेमारी की है। बोहरी कदल(Bohri Kadal) और नौगाम में भी छापेमारी हुई है। डिप्टी मेयर के ठिकानों पर छापेमारी क्यों की गई अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mangal Yadav


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 06:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */