Yuvraj Singh के संन्यास पर बोले Shoaib Akhtar- जल्दी से दो बच्चे कर लो...अब उन्हें खिलाना! नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर में से एक युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद भारतीय ही नहीं विदेशी खिलाड़ी भी उन्हें दूसरी पारी के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी कई बातें शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी युवराज सिंह की तारीफ की है और उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बुरी खबर भी बताया है। साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के क्रिकेट करियर के बारे में काफी बातें शेयर की है।अन्य क्रिकेटर्स की तरह ट्वीट करने के साथ ही उन्होंने युवराज सिंह को एक वीडियो के जरिए एक मैसेज भी दिया। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। शोएब अख्तर ने वीडियो में युवराज को लेकर कहा, 'एक रॉकस्टार, एक मैच विनर और हमारा एक जूनियर दोस्त क्रिकेट से रिटायर हो रहा है। युवराज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- उनके जैसे बल्लेबाज भारत में कम आए हैं और उन्हें क्रिकेट के बारे में बहुत पता है।शोएब ने यह भी कहा, 'वो वर्ल्ड कप 2011 के लिए जाने जाएंगे। जब 2004 में वो हमारे साथ खेलते थे तो हमें लगता था वो मैच विनर हैं और लगता था कि इन्हें जल्द से जल्द रोका जाए। मुझे पता है कि वो टीवी प्रोडक्ट हैं और वो उसमें काम भी करेंगे।' युवराज सिंह के क्रिकेट को लेकर कई बातें करने के बाद उन्होंने युवराज सिंह को एक सुझाव भी दे दिया। उन्होंने युवराज सिंह को जल्दी से दो बच्चे करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'जल्द से दो बच्चे कर लो... तुम्हारे बच्चे नहीं है और पहले तुम बॉलर्स को खिलाते थे और अब बच्चों को खिलाना। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने अलविदा किया।Bidding adios to @YUVSTRONG12 . — Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 10, 2019बता दें कि शोएब अख्तर के साथ कई ऐसे क्रिकेटर और दिग्गज हस्तियां हैं, जिन्होंने युवराज सिंह के लिए ट्वीट किए हैं। अगर युवराज की बात करें तो युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 साल का योगदान दिया है।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek
Source: Dainik Jagran June 11, 2019 06:45 UTC