वर्ल्ड कप / चोट के बाद भी धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया, अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस - News Summed Up

वर्ल्ड कप / चोट के बाद भी धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया, अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस


Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 12:28 PM ISTवर्ल्ड कप में शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की शतकीय पारी खेली थीभारतीय टीम का अगला मैच 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगाखेल डेस्क. वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। मैच के दौरान धवन के अंगूठे में चोट लग गई थी, उसके बावजूद वे खेलते रहे और 117 रन की शतकीय पारी खेली। अब उनके अंगूठे में सूजन है, जिसका मंगलवार को स्कैन कराया जाएगा। धवन के अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया। धवन मैन ऑफ द मैच रहे थे। भारतीय टीम का अगला मैच 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अंगूठे में सूजन आ गई थी। इसके बावजूद वे बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने 109 गेंद पर 117 रन की पारी खेली। गेंदबाजी के दौरान धवन फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग की थी।टीम को उम्मीद है धवन का अंगूठा फैक्चर न होधवन का फिजियोथेरेपिस्ट पेट्रिक फरहार्ट की देखरेख में इलाज चल रहा है। पेट्रिक के मुताबिक, स्कैन के बाद ही पता चल सकेगा कि चोट कितनी गंभीर है। वहीं, भारतीय टीम उम्मीद कर रही है कि धवन का अंगूठा फैक्चर न हो। यदि ऐसा होता है, तो धवन का अगला मैच खेलना मुश्किल हो जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar June 11, 2019 06:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */