Rahul Gandhi in Jharkhand: राहुल गांधी ने पढ़े 'न्‍याय' के कसीदे, कहा- मोदी ने चहेतों का किया भला - News Summed Up

Rahul Gandhi in Jharkhand: राहुल गांधी ने पढ़े 'न्‍याय' के कसीदे, कहा- मोदी ने चहेतों का किया भला


रांची, राज्य ब्यूरो। Rahul Gandhi in Jharkhand - कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी की तरह मन की बात नहीं कहूंगा, लोगों की बातें सुनूंगा और उनकी उम्‍मीदों को पूरा कर दिखाउंगा। मोदी ने सिर्फ 15-20 लोगों का भला किया, मैं पूरे देश का भला करूंगा। झारखंड के सिमडेगा में गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुएराहुल ने एक बार फिर अपनी न्‍याय योजना के कसीदे पढ़े हैं। कहा कि देश में हर साल 5 करोड़ गरीब परिवारों को उनके बैंक अकाउंट में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। उस परिवार को यह पैसा तब तक दिया जाएगा, जब तक उस परिवार की आय 12 हजार रुपये प्रति माह न हो जाए।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के जमीनों की रक्षा करेगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी जिले के सरकारी अस्‍पताल में मुफ्त इलाज, दवा और शिक्षा की व्‍यवस्‍था की जाएगी। सभी जिलों में एक टेक्‍नीकल यूनिवर्सिटी की स्‍थापना की जाएगी। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जबकि कांग्रेस की सरकार छत्‍तीसगढ़ में धान पर किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए सिमडेगा के बाजार टांड़ में गुरुवार को एक चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वर्षों में दो करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपये अकाउंट में भेजने का वादा पूरा नहीं किया। उन्‍होेंने सिर्फ चुनिंदा 15-20 लोगों के लिए काम किया है। मोदीजी ने जीएसटी यानी गब्‍बर सिंह टैक्‍स के नाम पर गरीबों के पॉकेट से रूपये निकाल लिए।बता दें कि लोकसभा चुनावों के प्रचार जंग में भाजपा से पिछड़ रहे कांग्रेस को संबल देने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी झारखंड पहुंचे हैं। उन्‍होंने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सिमडेगा बाजार टांड़ में कांग्रेस प्रत्‍याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में वोट मांगा। राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार, जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेता पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा सरकार लूट की सरकार है। राज्‍य में शौचालय तो बने, लेकिन उपयोग के लायक नहीं हैं।झाविमो सुप्रीमो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्‍य की उन्‍होंने जो वादा किया, उसे पूरा न‍हीं किया। लेकिन, जो नहीं कहा, वह जरूर किया। पहले गरीबों के नाम पर जमीन बंदोबस्‍त होती थी, आज कॉरपोरेट घराने के नाम पर हो रही है। सिमडेगा में बच्‍चे की भूख से मौत हो गई, लेकिन सरकार इसे बीमारी से मौत बताती रही। बता दें कि भाजपा की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह और दूसरे स्‍टार प्रचारकों के ताबड़तोड़ चुनावी अभियान के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को लोकसभा चुनावों में पहली बार झारखंड पहुंचे ।राहुल गांधी की सभा की सुरक्षा चाक -चौबंदकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किये गए । इसके लिए 13 डीएसपी, 8 इंस्पेक्टर, 65 सब इंस्पेक्टर, 53 एएसआई समेत करीब 1000 पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया । इस दौरान पूरे मैदान को एसपीजी, जिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।Posted By: Alok Shahi


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 04:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */