नई सभ्यता की खोज के लिए भारत पहुंची लंदन की टीम, हो सकते हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - News Summed Up

नई सभ्यता की खोज के लिए भारत पहुंची लंदन की टीम, हो सकते हैं कई चौंकाने वाले खुलासे


नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिनौली (बागपत) में हड़प्पा सभ्यता के समकालीन मिली एक नई सभ्यता की तह तक जाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार (जीपीआर) सर्वे कराने का फैसला किया है। सर्वे के लिए विदेशी विशेषज्ञों की टीम अपनी मशीन के साथ लंदन से दिल्ली पहुंच गई है। बुधवार को इस टीम ने सिनौली का भी दौरा किया।संभवत: शुक्रवार से सर्वे शुरू हो जाएगा। सर्वे कितने दिन चलेगा, यह उस इलाके की पुरातात्विक स्थिति पर निर्भर करेगा। सर्वे के दौरान खोदाई स्थल के आसपास के इलाके की जांच की जाएगी। जीपीआर द्वारा जमीन के अंदर 2 से 3 मीटर तक दबी पुरातात्विक सामग्री के बारे में जानकारी मिल सकेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही इस इलाके में खोदाई कराई जाएगी। सिनौली में ग्रामीणों के खेत में एएसआइ ने खोदाई कराई है। इन खेतों में फसलें होती हैं।माना जा रहा है कि इस इलाके में बहुत अधिक मात्रा में पुरातात्विक सामग्री जमीन के अंदर है। इसकी इससे भी पुष्टि हो रही है कि पिछले दो साल से शवाधान वाले जिस स्थल पर खोदाई हो रही थी, उससे 200 मीटर दूर नए स्थान पर खोदाई शुरू की गई तो वहां बसावट के प्रमाण मिले हैं। वहां तांबे को गलाने की चार बड़ी भट्टियां मिली हैं। वर्ष 2006 में जब सिनौली में ही एक अन्य स्थान पर खोदाई हुई थी तो वहां भी पुरातात्विक धरोहर मिली थी।सिनौली में नई सभ्यता के पुरातात्विक साक्ष्यों को लेकर पुरातत्वविदों में काफी उत्सुकता है। उनका मानना है कि वहां मिल रही पुरातात्विक सामग्री असाधारण हैं। इस सभ्यता को पूर्व वैदिक काल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र के महाभारत काल से भी जुड़े होने की संभावना है।यहां से यमुना सात किलोमीटर और गंगा करीब 20 किलोमीटर दूर है। जिस लाक्षागृह में पांडवों को साजिश के तहत जलाने की कोशिश की गई थी, वह स्थान यहां से करीब 16 किलोमीटर दूर है। यह पूरा क्षेत्र उसी हस्तिनापुर के अंतर्गत आता है, जो कौरवों की वैभवशाली राजधानी थी।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */