#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says," The whole of India knows that R… https://t.co/5kKSsBrABL — ANI (@ANI) 1556614267000"पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। उनके सामने वह पैदा हुआ, उनके सामने उसकी परवरिश हुई और उनके सामने वह बड़ा हुआ।" -प्रियंका गांधीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर मचे कोहराम पर अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया भी आ गई है। प्रियंका ने इस पूरे विवाद को बकवास बताते हुए कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। बता दें कि राहुल पर ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगा है, जिसपर गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी करके उनसे 15 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद बीजेपी भी राहुल गांधी पर हमलावर है।चुनाव प्रचार में जुटीं प्रियंका से गृह मंत्रालय के पत्र पर सवाल किया गया था। इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने ऐसी बकवास पहले कभी नहीं सुनी। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। उनके सामने वह पैदा हुआ, उनके सामने उसकी परवरिश हुई और उनके सामने वह बड़ा हुआ। सबको मालूम है, क्या बकवास है यह।'बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर राहुल को ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। इस शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। राहुल को 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना है। कांग्रेस ने स्वामी के इन आरोपों का खंडन किया है और राहुल को जन्म से भारतीय बताया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने मंत्रालय के नोटिस को एक सामान्य प्रक्रिया करार दिया है।नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस जाने के बाद बीजेपी भी राहुल और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल को हकीकत बतानी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा, कंपनी और डिग्री हर चीज संदिग्ध है। उन्होंने कहा, 'राहुल और कन्फ्यूजन पर्यायवाची हैं। राहुल के पदचिह्न हिममानव की तरह हैं। यह पद चिह्न कहां जा रहे हैं। बीजेपी ने पूछा कि राहुल लंदन वाले हैं या लुटियंस वाले यह साफ करें।स्वामी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 2003 में ब्रिटेन में Backops लिमिटेड नामक कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस कंपनी का पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशायर SO23 9EH है और राहुल इसके एक निदेशक और सचिव थे। स्वामी ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि कंपनी के 10-10-2005 और 31-10-2006 को फाइल किए गए वार्षिक रिटर्न में राहुल की जन्मतिथि 19-06-1970 अंकित हैं और नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। 17-02-2009 को डिसलूशन अप्लीकेशन के समय भी राहुल की नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। गृह मंत्रालय ने स्वामी की इस शिकायत के आधार पर राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने और 15 दिन के भीतर इसका जवाब मांगा है। केंद्र सरकार में निदेशक (नागरिकता) बी. जोशी ने राहुल को यह नोटिस जारी किया है।कुछ दिन पहले अमेठी लोकसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी राहुल की नागरिकता को लेकर सवाल उठाए थे। तब अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ध्रुव लाल ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की थी कि राहुल ने ब्रिटिश नागरिकता ने ली थी और इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए। हालांकि बाद में निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के नामांकन की जांच कर इसे वैध करार दिया था।
Source: Navbharat Times April 30, 2019 08:41 UTC